फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Artists tied shama with children in Amethi Festival

Amethi News: अमेठी महोत्सव में बच्चों के साथ कलाकारों ने बांधा शमा

Sat, 25 Mar 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 25 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Artists tied shama with children in Amethi Festival
अमेठी। शहर में चल रहे अमेठी महोत्सव के दूसरे दिन बाहर से आए कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकारों ने विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कथक पर भारतीय संस्कृति की झलक दिखी तो भोजपुर गीत पर लोग झूम उठे। सेल्फी प्वाइंट के साथ मोटे अनाज से निर्मित बिस्कुट व नमकीन लोगों के आकर्षक का केंद्र रहा। दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री ने किया।
विज्ञापन

शहर के रणंजय इंटर कॉलेज में चल रहे अमेठी महोत्सव का दूसरे दिन राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जीजीआईसी अमेठी की छात्राओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। अब्दुल सत्तार की गजलों ने लोगों को प्रेम रस से सरोवर कर दिया। जीजीआईसी जायस की राज्य स्तरीय कला उत्सव की विजेता सियामनी व वजीदा ने ठंडी-ठंडी पुरविइया चली, घरी-घरी आंगन मां माडो साजे, ढोलक बाजे मंगलगीत’ लोक गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी कॉलेज की सानिया समीर ने शास्त्रीय संगीत, तनीषा ने पारंपरिक लोक नृत्य तथा अंशिका के कथक नृत्य ने भारतीय संस्कृति की याद को ताजा कर दिया। चाणक्य इंटरनेशल व शेमफोर्ड स्कूल के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

अशोक महराज की टीम ने कथक एवं नटवरी नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की पुरानी यादें ताजा कर दी। देर शाम प्रसिद्ध भोजपुरी भजन गायिका चंदन तिवारी ने भी एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। महोत्सव के दौरान लगे सेल्फी प्वांइट पर फोटो लेने के लोगों में होड़ मची रहीं। अमेठी हरित फार्मर की ओर से ज्वार, बाजरा, मक्का बिस्कुट के साथ मोटे अनाज की नमकीन भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। कार्यक्रम स्थल पर लगे विभागों के पंडाल के साथ निजी पंडालों पर भी लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन के कार्यक्रम मेंं डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी इलामारन जी, सीडीओ सान्या छाबड़ा, पं. जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी मनीषी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed