फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   arrest

अश्लील वीडियो और फोटो बेचने वाला एक और गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2020 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
arrest
गौरीगंज (अमेठी)। तीन दिन पहले अमेठी शहर में अश्लील वीडियो व फोटो विक्रेता के पकड़े जाने के बाद बुधवार को मुसाफिरखाना में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया। पुलिस ने मुसाफिरखाना कस्बे में किशोरों को अश्लील वीडियो व फोटो बिक्री करने वाले मोबाइल दुकानदार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लैपटॉप व चार्जिंग लीड जब्त कर युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने अश्लील कमेंट, अश्लील वीडियो बनाने व फोटो बिक्री के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रखा है। इसी अभियान के तहत तीन दिन पहले अमेठी शहर में एक दुकानदार पकड़ा गया था। बुधवार को मुसाफिरखाना पुलिस ने कस्बे के इसौली रोड स्थित मस्जिद के सामने बब्लू मोबाइल डॉट कॉम दुकानदार को धर दबोचा।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक गिरिजेश प्रताप नारायण मिश्र के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम की ओर से की गई छापामारी में लैपटॉप व चार्जिंग लीड के साथ लैपटॉप में लोकल डिस्क-सी में न्यू फोल्डर में एचडी नाम की फाइल में अश्लील वीडियो व फोटो का संग्रह पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसकी पहचान थाना क्षेत्र के गांव पूरे काजी मजरे जाखाशिवपुर निवासी इशरार अहमद के पुत्र सज्जाद उर्फ बब्लू के रूप में हुई। सज्जाद ने लैपटॉप में अश्लील वीडियो व फोटो रखने की बात स्वीकार करते हुए नाबालिग बच्चों को पेन ड्राइव व मोबाइल में डाउनलोड कर बिक्री करने की बात स्वीकार की।

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि आरोपी पर इलेक्ट्रॉनिक रूप में कामोत्तेजक सामग्री प्रकाशित करने, कामुकता व्यक्त करने के लिए अश्लील साहित्य बेचने, छोटे बच्चों को अश्लील वीडियो व फोटो डाउनलोड करने से जुड़ी धारा के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रेसवार्ता में एएसपी दयाराम सरोज व खुलासा करने वाली टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed