{"_id":"65c694a3452b5f78f20ef875","slug":"arif-new-friend-pigion-amethi-news-c-96-1-ame1003-113368-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सारस के बाद अब आरिफ का नया दोस्त कबूतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सारस के बाद अब आरिफ का नया दोस्त कबूतर
Sat, 10 Feb 2024 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
कबूतर के साथ आरिफ
अमेठी सिटी। सारस से दोस्ती के लिए देश व दुनिया की सुर्खियां बटोर चुके आरिफ का नया दोस्त कबूतर है। सोशल मीडिया पर उनकी नई दोस्ती वायरल हो रही है। आरिफ बाज से भी दोस्ती को लेकर चर्चा में आए थे।
गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मंडखा गांव निवासी आरिफ ने सारस से दोस्ती की तो उनसे मिलने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंच गए। वन विभाग ने सारस लेकर उसे पक्षी विहार भेज दिया था। फिलहाल आरिफ के साथ अब नया दोस्त कबूतर देखा जा रहा है। आरिफ ने बताया कि उन्होंने पक्षियों की सुरक्षा के लिए एक ट्रस्ट का गठन किया है। जिसका नाम सारस वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट है। इसके माध्यम से वह घायल व बीमार पक्षियों के इलाज व सुरक्षा के कार्य में लगे हुए हैं।
बताया कि करीब डेढ़ माह पहले कबूतर किसी व्यक्ति को घायल अवस्था मिला था। जिसके इलाज का कार्य उनके ट्रस्ट के माध्यम से किया गया। ऐसे में अब उन्होंने कबूतर को पाला नहीं है, बल्कि वह खुद ही उड़कर उनके पास आ रहा है।