फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Applications up to 16 for 320 seats of Abhyudaya coaching

Amethi News: अभ्युदय कोचिंग की 320 सीटों के लिए 16 तक आवेदन

Thu, 06 Jun 2024 03:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 06 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Applications up to 16 for 320 seats of Abhyudaya coaching
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा के लिए अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 320 सीट पर प्रवेश के लिए 16 जून तक आवेदन किया जा सकता है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत युवाओं को सिविल सेवा, एनडीए, सीडीएस, आईआईटी, जेईई, नीट तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाती है। गठित जिला स्तरीय कमेटी की ओर कोचिंग के लिए प्रतिभागियों को चयन किया जाएगा। वर्ष 2024-25 में निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए प्रतियोगी परीक्षा में कुल 320 सीट निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में संचालित यूपीएससी/ यूपीपीएससी व नीट की 80-80, जेईई की 80, एनडीए/सीडीएस की 80, यूपीएसएसएससी के 80 सीट पर प्रवेश दिलाते हुए तैयारी कराई जाएगी। आवेदन के बाद अलग-अलग तिथियों में जेईई, एनईईटी, एनडीएम/ सीडीएस तथा सिविल सेवा/ राज्य सिविल सेवा (प्रा.) परीक्षा के परीक्षार्थियों की चयन कमेटी करेगी। इसके लिए 16 जून तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


यह है पात्रताजिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए पात्रता शर्त के अनुसार छात्र/छात्रा के अभिभावक जनपद का निवासी हो तथा निर्धन व जरूरतमंद हो, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed