{"_id":"6660d9234a92ac87c50e8e14","slug":"answer-sought-from-four-employees-found-absent-amethi-news-c-96-1-ame1002-119941-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अनुपस्थित मिले चार कर्मियों से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अनुपस्थित मिले चार कर्मियों से जवाब-तलब
Thu, 06 Jun 2024 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बुधवार को डीएम ने सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। एक-एक कमरे का हाल देखा। कहां पर कौन कर्मचारी बैठता है, उसका क्या काम है.. जैसे सवालों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान अनुपस्थित मिले चार कर्मियों से जवाब-तलब किया गया है। डीएम निशा अनंत ने बुधवार को अचानक गौरीगंज स्थित सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। डीएम ने उपस्थिति पंजिका, पत्रावलियों के रखरखाव, साफ-सफाई सहित अन्य कार्यों के संपादन की हकीकत देखते हुए सभी पटल सहायकों से उनके काम और योजनाओं के प्रगति के बारे में जानकारी ली। डीएम ने गर्मी से बचाव को लेकर सरकारी अस्पतालों में की गई व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान अनुपस्थित मिले कर्मियों से जवाब मांगा गया है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह से अन्य योजनाओं को लेकर जानकारी ली।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
अमेठी सिटी। डीएम निशा अनंत ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न पटलों पर पटल सहायकों से कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए पत्रावलियों के रख-रखाव व सूचना प्रेषण के साथ कार्यों के निष्पादन की हकीकत देखी। डीएम ने पटल सहायकों को पत्रावलियों के सुव्यवस्थित ढंग से रखरखाव व साफ सफाई रखने के साथ समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।