{"_id":"64baccf1022f3cbc5f0316a6","slug":"angry-bdc-wrote-letter-to-mp-in-blood-protest-amethi-news-c-96-1-ame1003-2222-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नाराज बीडीसी ने सांसद को खून से लिखा पत्र, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नाराज बीडीसी ने सांसद को खून से लिखा पत्र, प्रदर्शन
Fri, 21 Jul 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक पर प्रदर्शन करते बीडीसी
अमेठी। स्थानीय ब्लाक कार्यालय परिसर में कुछ असंतुष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख की कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके अलावा एक बीडीसी ने सांसद को खून से पत्र लिखा है।
ब्लॉक के पूरबगांव निवासी बीडीसी व संघ ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र मिश्र की अगुवाई में असंतुष्ट बीडीसी ने ब्लॉक में प्रदर्शन किया। साथ ही भूपेंद्र मिश्रा ने सांसद स्मृति ईरानी को खून से पत्र लिखकर ब्लॉक प्रमुख मंजू मौर्य और प्रतिनिधि घनश्याम चौरसिया की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। आरोप है कि विकास कार्य में कुछ चिन्हित लोगों के क्षेत्र में किया जा रहा है। हम लोगों के क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर असंतुष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने इस्तीफा देने की बात कही है। इस मौके पर गिरीश तिवारी, शैल कुमारी, संतराम यादव, बीडीसी पति नवशाद आदि मौजूद रहे।
उधर, ब्लाॅक प्रमुख मंजू मौर्या ने कहा कि बीडीसी भूपेंद्र मिश्र, गिरीश तिवारी, शैल कुमारी, प्रदर्शन में शामिल सपा के बीडीसी संतराम, बीडीसी पति नवशाद के क्षेत्र में विकास कार्य बगैर भेदभाव के कराया गया है। अभी पांच फीसद क्षेत्र पंचायत सदस्यों के क्षेत्र में कार्य नहीं हो पाया है। जिनके क्षेत्र में कार्य हुआ है। वह अपने क्षेत्र में और अधिक कार्य कराने का दबाव बनाते हैं। ऐसे में वह असंतुष्ट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।