फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Anand Vihar-Jai Nagar special train will stop in Amethi

Amethi News: अमेठी में रुकेगी आनंद विहार-जय नगर स्पेशल ट्रेन

Sat, 21 Oct 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 21 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Anand Vihar-Jai Nagar special train will stop in Amethi
अमेठी। दीपावली की छुट्टी पर लोगों को घर पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसके लिए रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का ठहराव अमेठी में भी होगा।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित ट्रेनों में आरक्षित टिकट की बुकिंग फुल होने व यात्रियों की मांग पर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-जय नगर स्पेशल सात से 28 नवंबर तक चलाने का निर्णय लिया है। प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान करने के बाद रात्रि 10:05 बजे अमेठी स्टेशन पर ठहराव के साथ जयनगर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

इसी तरह वापसी में जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल आठ से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को जयनगर से शाम पांच बजे प्रस्थान करने के बाद दूसरे दिन अर्थात (बृहस्पतिवार व रविवार) को अमेठी स्टेशन पर सुबह 6:44 बजे पहुंचने के बाद दो मिनट ठहराव के साथ शाम 7:55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
दीपावली त्योहार पर स्पेशल ट्रेन संचालित होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। ट्रेन में आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। ट्रेन का ठहराव अमेठी स्टेशन पर होगा। ट्रेन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एसी, स्लीपर के साथ साधारण कोच लगाया जाएगा।
रेखा शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed