{"_id":"6828dc6b9f388e1caf045a19","slug":"an-innocent-child-fell-from-a-tempo-and-got-hit-by-a-pickup-is-serious-amethi-news-c-96-1-ame1002-140639-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: टेंपो से गिरकर पिकअप की चपेट में आई मासूम, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: टेंपो से गिरकर पिकअप की चपेट में आई मासूम, गंभीर
Sun, 18 May 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 18 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज क्षेत्र के महिमापुर गांव की प्रियांशी (5) सड़क हादसे में घायल हो गई। शिवानी के मुताबिक वह अपनी बेटी प्रियांशी संग शनिवार को मायके गौरीगंज के बाबूपुर से टेंपो से लौट रही है।
इसी दौरान महिला थाने के पास टेंपो चालक ने अचानक ब्रेक लगाया तो झटका लगने से बेटी प्रियांशी सड़क पर गिर गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही पिकअप की चपेट में आने से बेटी घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ते हुए मामले की सूचना पुलिस को देकर घायल मासूम को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद प्रियांशी की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने रायबरेली एम्स रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया मामला संज्ञान में आया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)