Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amritlal and Pooja were the fastest runners.

Amethi News: सबसे तेज दौड़ अमृतलाल व पूजा

Fri, 12 Dec 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 12 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Amritlal and Pooja were the fastest runners.
भादर के घोरहा मिनी स्टेडियम में परेड करते पीआरडी जवान। स्त्रोत : स्थानीय नागरिक
भादर। घोरहा स्थित ग्रामीण मिनी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को पीआरडी स्वयंसेवकों का 77वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन



100 मीटर दौड़ में भेंटुआ की पूजा ने पहला स्थान हासिल किया। भेंटुआ की रूबी सिंह और भादर की संगीता क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में अमेठी के अमृतलाल ने पहला, संग्रामपुर के अखिलेश यादव ने दूसरा और भादर के हरिश्चंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी में पीआरडी कप्तान शिवरतन की टीम ने पहला तो सर्वेश कुमार सिंह की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन




जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पीआरडी स्वयंसेवक अपने कर्तव्यों का बखूबी पालन करते हैं। पहली टोली के कमांडर अखिलेश यादव संग्रामपुर, दूसरी टोली के कमलेश कुमार भेंटुआ व तीसरी टोली के चंद्रशेखर अमेठी ने परेड की सलामी कराई। निर्णायक की भूमिका विनोद सिंह ने निभाई। परेड कमांडर का कार्य राधेश्याम ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी व कार्यक्रम प्रभारी निधि श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरीगंज रागिनी पांडेय, भादर की रीना वर्मा, प्रधान घोरहा इंद्रबहादुर सिंह, संचालक चंद्रपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed