फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amidst the scorching heat, electricity is delivering a shock to the people.

Amethi News: भीषण गर्मी के बीच लोगों को झटका दे रही बिजली

Sun, 24 May 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 24 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Amidst the scorching heat, electricity is delivering a shock to the people.
 फुरसतगंज में बिजली ना होने पर कागज से हवा लेती महिलाएं। -संवाद
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी के बीच जिले में बिजली कटौती और लो वोल्टेज ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन में हर घंटे तीन से चार बार हो रही ट्रिपिंग और रात में तीन से सात घंटे तक बिजली गायब रहने से आमजन परेशान हैं। घरों में पंखे और कूलर बंद पड़ते ही उमस से हालत बिगड़ रही है। शहर से लेकर गांव तक लोग रात में जागकर समय बिताने को मजबूर हैं। बिजली कटौती से पेयजल के साथ ही व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन



भीषण गर्मी के बीच शुकुलपुर फीडर पर पूरी रात चार शिफ्ट में केवल दो घंटे आपूर्ति हुई। बेनीपुर, पीठीपुर और खेरौना उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी ऐसे ही हालात रहे। लगातार कटौती से लोगों को रातभर जागना पड़ा और इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो सके। शहर में भी रात में तीन घंटे बिजली कटौती हुई। शनिवार दोपहर को भी शहर में बिजली की आंखमिचौली जारी रही। उपभोक्ता राकेश गुप्ता, विकास कुमार और सरिता पांडेय ने बताया कि रात और दिन में बिजली कटौती की जा रही है। शाहगढ़ के उपकेंद्रों से रात और दिन बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं की नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन





अघोषित कटौती से डेढ़ लाख की आबादी परेशान
संग्रामपुर/तिलोई। पीठीपुर, जिरहा बड़गांव और शुकुलपुर ठेंगहा पावर हाउस से शाम सात से रात 4:30 बजे तक लगातार बिजली काटी जा रही है। शुक्रवार शाम पीठीपुर पावर हाउस में 7:25 बजे पहली कटौती हुई। करीब दो घंटे 25 मिनट बाद रात 9:50 बजे आपूर्ति बहाल हुई। फिर रात 11 बजे बिजली गुल हो गई, जो दो घंटे बाद रात एक बजे आई। इसके बाद रात साढ़े तीन बजे कटौती हुई, जो सुबह साढ़े चार बजे बहाल हुई। इससे डेढ़ लाख की आबादी परेशान रही। तिलोई में भी रात और दिन की कटौती से उपभोक्ता आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सात घंटे बिजली गुल रहने से आक्रोश
फुरसतगंज/बाजारशुकुल। फुरसतगंज उपकेंद्र से शुक्रवार रात सात घंटे आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में नाराजगी है। भीषण गर्मी में रातभर बिजली न रहने से परेशानी बढ़ गई। शाम छह से सुबह छह बजे तक लगातार रोस्टिंग से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अवर अभियंता राम अचल गुप्ता ने बताया कि उच्च स्तर से निर्धारित रोस्टिंग के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है। महोना और बाजारशुकुल उपकेंद्र से हो रही बिजली कटौती तथा दिन में ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने रात की कटौती बंद कर दिन में रोस्टिंग की मांग की है।





लो वोल्टेज से पेयजल की समस्या
मुंशीगंज/भालेसुल्तान शहीद स्मारक। पनियार पावर हाउस से सरुवावां, सेमरा और मडेरिका गांवों में बिजली कटौती हुई। सुबह 8:30 बजे बिजली कटी, 10:45 बजे आई और 30 मिनट बाद फिर चली गई। दोपहर 12:40 बजे आपूर्ति बहाल हुई। नौगिरवा पावर हाउस से सनहा में 8:40 बजे बिजली कटी। यह 10:50 बजे चालू हुई, लेकिन 20 मिनट बाद फिर बाधित हो गई। दोपहर करीब एक बजे आपूर्ति दोबारा शुरू हुई। परतोष, धराईमाफी और शिवगंज में भी लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के गांवों में पेयजल संकट गहराया है। किसानों को धान की नर्सरी तैयार करने में देरी हो रही है और सिंचाई प्रभावित है। रात में बिजली गुल ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed