फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi's Sushmita gets forest protection award

Amethi News: अमेठी की सुष्मिता को मिला वन रक्षा सम्मान

Sun, 10 Dec 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 10 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Amethi's Sushmita gets forest protection award
अमेठी सिटी। जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ बेहतर प्रयास करने वाली प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में तैनात सुष्मिता को लखनऊ में सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

गंगा व उसकी सहायक नदियों की निर्मलता के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए गंगा सम्मान दिया है। गंगा और सहायक नदियों की अविरलता और स्वच्छता के लिए अमेठी जिले में कार्यरत वन रक्षक सुष्मिता सिंह को चुना गया था। शुक्रवार को लखनऊ के जलनिगम मुख्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सुष्मिता सिंह को स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। डीएफओ डीएन सिंह ने वन रक्षक को सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए सभी से गंगा व अन्य नदियों की स्वच्छता के लिए कार्य करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed