{"_id":"6811a23e4061064659006c65","slug":"amethi-speeding-school-van-overturns-eight-children-injured-driver-accused-of-drunk-driving-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: तेज रफ्तार स्कूल वैन पलटी, आठ बच्चे घायल; ड्राइवर पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: तेज रफ्तार स्कूल वैन पलटी, आठ बच्चे घायल; ड्राइवर पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप
Wed, 30 Apr 2025 09:38 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 30 Apr 2025 09:38 AM IST
सार
School van overturned in Amethi: अमेठी में बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में आठ बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
नाराज अभिभावकों ने किया स्कूल का घेराव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर मासूमों पर टूटा। बुधवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में सात से आठ बच्चे घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर होने पर उन्हें सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने वैन चालक पर नशे की हालत में वाहन चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घटना मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पूरे चौहान भनौली गांव के पास हुई। स्थानीय कस्बे में संचालित शेम्फोर्ड स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी तेज गति के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और वैन सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए भेजा गया। हादसे में घायल जैन अहमद पुत्र गुफरान को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही मुसाफिरखाना एसएचओ विवेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घायल छात्र जैन अहमद के पिता गुफरान ने बताया कि "वैन में करीब 20 बच्चे सवार थे। चालक नशे की हालत में था और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।