{"_id":"65ca7febda717a3c4a0329c4","slug":"amethi-sanskrit-board-exam-amethi-news-c-96-1-ame1002-113486-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीन केंद्रों पर संस्कृत बोर्ड की परीक्षा 15 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीन केंद्रों पर संस्कृत बोर्ड की परीक्षा 15 से
Tue, 13 Feb 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संस्कृत बोर्ड की ओर से प्रथमा से उत्तर मध्यमा स्तर तक की परीक्षा में 526 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। तीन केंद्रों पर 15 से 29 फरवरी तक आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम के साथ सचल दल का भी गठन कर दिया गया है।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के साथ ही शिक्षा विभाग ने संस्कृत बोर्ड परीक्षा की भी तैयारी शुरू कर दी है। 15 से 29 फरवरी तक होने वाली परीक्षा में नागेश्वरनाथ संस्कृत माध्यमिक स्कूल हसरमपुर जामो में चार संस्कृत स्कूलों के 184, श्रीमत परमहंस संस्कृत माध्यमिक विद्यालय टीकरमाफी में तीन स्कूलों के 235, राजकीय हाईस्कूल सिंहपुर में दो स्कूलों के 107 छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर प्रस्तावित परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार फर्नीचर, पेयजल, प्रसाधन सहित सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरा, वाइस रिकॉर्डर व इंटरनेट का प्रबंध करने का निर्देश दिया है। एक सचल दल व कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा समाप्त होने के बाद सील्ड कॉपियों का बंडल गौरीगंज स्थित जीजीआईसी में सुरक्षित जमा कराने को कहा गया है। इसके लिए जीजीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. संगीता शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं।
विज्ञापन
इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
परीक्षा की अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या व शिकायत हो तो अजय पाल के मोबाइल नंबर 7081899666, उमेश पाल के मोबाइल नंबर 9659395600 और श्रीधर के मोबाइल नंबर 7408520057 पर संपर्क साध सकते हैं। तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी।