फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi-Sangrampur road restored after 20 hours

Amethi News: 20 घंटे बाद बहाल हुआ अमेठी-संग्रामपुर मार्ग

Mon, 23 Jun 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 23 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Amethi-Sangrampur road restored after 20 hours
संग्रामपुर (अमेठी)। अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर टिकरिया के पास मालती नदी पर बना वैकल्पिक रास्ता 20 घंटे बाद फिर से चालू हो गया है। रविवार सुबह तीन बजे पानी के तेज बहाव में यह रास्ता बह गया था। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया। विभाग की देखरेख में निर्माण एजेंसी ने रविवार रात 11 बजे तक रास्ता दुरुस्त कर दिया।
विज्ञापन




पुल निर्माण के दौरान ही पुल के बगल से मिट्टी डालकर अस्थायी वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया था, जो नदी का जलस्तर बढ़ने पर बह गया था, जिससे करीब 90 पुरवों का जिला मुख्यालय और तहसील से संपर्क टूट गया था। साथ ही कालिकन धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, राजगीरों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को दिक्कत हुई थी। समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने मालती नदी में तेज बहाव में बहा वैकल्पिक मार्ग और तीसरा वैकल्पिक मार्ग भी बहा शीर्षक से सोमवार को खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन



खबर का असर तुरंत हुआ और पीडब्ल्यूडी ने सक्रियता दिखाते हुए मार्ग में एक मीटर चौड़ी सात लेयर की पुलिया और कंक्रीट डालकर रास्ता दुरुस्त कर दिया। राहगीर सत्यम ने बताया कि मैं प्रतिदिन इसी रास्ते से तहसील आता हूं। अमर उजाला ने समय रहते मुद्दा उठाया, जिससे 20 घंटे के भीतर रास्ता बहाल हो सका। लेकिन ऊंचाई के कारण जाम और दुर्घटना का खतरा है, इसलिए मिट्टी डालकर समतलीकरण कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग को सुरक्षित रूप से चालू कर दिया गया है। एक तरफ ऊंचाई की समस्या सामने आई है, जिसे सुधारने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं। लोगों को सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था देना प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed