फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi resident of life imprisonment dies in Sultanpur jail

Amethi News: सुल्तानपुर जेल में आजीवन कारावास के अमेठी निवासी कैदी की मौत

Mon, 12 Feb 2024 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 12 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Amethi resident of life imprisonment dies in Sultanpur jail
सुल्तानपुर। जिला कारागार की एक बैरक में हत्या के मामले में निरुद्ध सजायाफ्ता बुजुर्ग कैदी की रविवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। जेल प्रशासन बीमार कैदी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से कोतवाली नगर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक श्वांस रोग से पीड़ित था।
विज्ञापन


अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव निवासी तौफीक (77) सन् 1984 में हुई एक हत्या के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध था। जेल प्रशासन के मुताबिक उसे आजीवन कारावास की सजा न्यायालय की ओर से दी गई थी। जुलाई 2022 में जिला कारागार में निरुद्ध हुआ था। जेल प्रशासन ने उसकी मौजूदा आयु व दशा को देखते हुए उसे अधिक आयु के लोगों के लिए बनाई गई अलग बैरक में रखा गया था। इस बैरक में तौफीक के साथ आठ अन्य कैदी की रहने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह उस बैरक के अन्य कैदियों ने बंदी रक्षकों को तौफीक की सांस फूलने की जानकारी दी। हालत गंभीर होने पर जेल प्रशासन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जेल अधीक्षक अनिल गौतम ने बताया कि तौफीक सजायाफ्ता मुलजिम था। वह लंबे समय से सांस की बीमारी से परेशान था। रविवार को उसकी तबीयत अधिक खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed