फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi News: Fatal attack with sticks on farmer who had gone to his fields, died in hospital

Amethi News : खेत गए किसान पर लाठियों से जानलेवा हमला, अस्पताल में मौत, बेटी ने गोली मारने का लगाया आरोप

Mon, 30 Sep 2024 02:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 30 Sep 2024 02:15 PM IST
सार

अमेठी जिले में जामो इलाके में रविवार की देर शाम मारपीट के बाद सोमवार सुबह खेल गए किसान पर दबंगों ने फिर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी डंडों व धारदार से पीटकर दबंगों ने अधेड़ किसान को मरणासन्न कर दिया और भाग निकले।

विज्ञापन
Amethi News: Fatal attack with sticks on farmer who had gone to his fields, died in hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेठी जिले में जामो इलाके में रविवार की देर शाम मारपीट के बाद सोमवार सुबह खेल गए किसान पर दबंगों ने फिर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी डंडों व धारदार से पीटकर दबंगों ने अधेड़ किसान को मरणासन्न कर दिया और भाग निकले। जख्मी अधेड़ की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की बेटी गोली मारने का भी आरोप लगा रही है।

विज्ञापन


जामो थाना क्षेत्र के पूरे मंगल गांव निवासी किसान रामगोपाल (50) का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान रविवार की देर शाम मारपीट हो गई। लोगों ने बीच बचाव करके मामले को रफादफा कर दिया। लेकिन सोमवार की सुबह जब रामगोपाल अपने खेत पर गया तो विपक्षी सोनू, संजय, प्रकाश, संदीप, रवि और सुगन्ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से लैस होकर वहां पहुंच गए। इन लोगों ने रामगोपाल पर जानलेवा हमला कर दिया। रामगोपाल को मरणासन्न कर हमलावर भाग निकले। जानकारी होने पर परिजन पहुंचे और रामगोपाल को जामो सीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की बेटी ने गोली मारने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने छह नामजद व एक अज्ञात पर हत्या का प्रयास का केस दर्ज किया है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि कल शाम को शराब के नशे में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। आज सुबह रामगोपाल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले को लेकर छह नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रामगोपाल की मौत होने के बाद अब जांच कर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed