{"_id":"67cbb52c8fdc09c8de057e8d","slug":"amethi-father-shoots-son-in-family-dispute-admitted-to-hospital-in-critical-condition-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: पारिवारिक विवाद में पिता ने बेटे को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्तपाल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: पारिवारिक विवाद में पिता ने बेटे को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्तपाल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच
Sat, 08 Mar 2025 08:40 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 08 Mar 2025 08:40 AM IST
सार
father shot son: अमेठी जिले के भीमी गांव में शुक्रवार देर रात पारिवारिक विवाद में पिता ने बेटे को गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अमेठी में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के भीमी गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान पिता ने अपने ही बेटे को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। हालांकि गोली पैर में लगी। गोली लगते ही बेटा जमीन पर गिर गया। आनन फानन में परिजन उसे भेटुआ सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भीमी निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह (37) शुक्रवार रात घर मे कुछ काम कर रहे थे। इस दौरान उनके पिता शरवेंद्र कुमार सिंह पहुंचे और किसी परिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी हुई। कुछ ही समय मे कहासुनी झगड़े में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी बंदूक लाकर बेटे पर फायरिंग कर दी, जिससे गोली धर्मेंद्र के दाएं पैर में लग गई।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को सीएचसी भेटुआ पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली अमेठी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि केस दर्ज किया जा रहा है। पिता ने अपने लाइसेंसी बंदूक से पारिवारिक विवाद को लेकर बेटे को गोली मारी है। जांच कर अन्य कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन