फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: Farmer's body found on tracks...suicide note reads this; family places body on highway

Amethi : पटरी पर मिला किसान का शव...सुसाइड नोट में लिखी ये बात; परिजनों ने हाईवे पर रखी लाश

Wed, 22 Oct 2025 09:42 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 22 Oct 2025 09:42 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि कुछ लोग झूठे तरीके से परिवार को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। पिता बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे।

विज्ञापन
Amethi: Farmer's body found on tracks...suicide note reads this; family places body on highway
रेलवे की पटरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गौरीगंज के असुरा गांव निवासी किसान लालजी सिंह (50) का शव बनी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात पटरी पर पड़ा मिला। पुलिस को शव के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लालजी ने बेटे-बहू और एक रिश्तेदार पर प्रताड़ना का आरोप लगाने का जिक्र है। हालांकि उनके पुत्र ने किसी भी तरह का सुसाइड नोट मिलने की बात बात से इन्कार करते हुए पोस्टमार्टम के बाद अन्य परिजनों के साथ मिलकर टांडा-बांदा हाईवे पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


मृतक के पुत्र का कहना था कि सुसाइड नोट की बात झूठी है। उनके पिता की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। विरोध प्रदर्शन के कारण करीब आधा घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। इंस्पेक्टर गौरीगंज श्याम नारायण पांडेय ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए मामला शांत कराया। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर मंगलवार रात वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के चालक ने बनी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे एक व्यक्ति को कूदते देखा तो तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर के मेमो पर जीआरपी प्रतापगढ़ की टीम मौके पर पहुंची। इसके पहले गौरीगंज पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के बाद जीआरपी लालजी का शव लेकर प्रतापगढ़ चली गई। जीआरपी थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट मिलने की बात को लेकर पुलिस ने बस इतना बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

नहीं था मौके पर कोई सुसाइड नोट
लालजी के बेटे ने बताया कि कुछ लोग झूठे तरीके से परिवार को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। पिता सोमवार को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो चिंता बढ़ गई। 

रात में सूचना मिली कि उनके पिता ट्रेन की चपेट में आ गए हैं। वह ग्रामीणों के साथ मौके पर गए तो वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। इतना ही नहीं, सुसाइड नोट की राइटिंग उनके पिता की नहीं है। मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।


बेटे-बहू और रिश्तेदार पर प्रताड़ना का आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपना बयान लिख रहा हूं। पुत्र, उसकी पत्नी व एक रिश्तेदार से मैं बहुत तंग आ गया हूं। उन्होंने मुझे आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया है। मेरी मौत का जिम्मेदार इन्हें मानते हुए कड़ी सजा दी जाए। हालांकि, परिजनों ने वायरल सुसाइड नोट को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed