{"_id":"6ac381251ba3fbdf400911ed","slug":"amethi-farmer-reaches-dm-s-office-with-a-poster-hanging-around-his-neck-pleads-to-save-his-land-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: गले में पोस्टर लटकाकर डीएम कार्यालय पहुंचा किसान, जमीन बचाने की लगाई गुहार, आत्महत्या की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: गले में पोस्टर लटकाकर डीएम कार्यालय पहुंचा किसान, जमीन बचाने की लगाई गुहार, आत्महत्या की चेतावनी दी
Mon, 05 Oct 2026 04:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 05 Oct 2026 04:21 PM IST
सार
किसान ने बताया कि उनकी पत्नी के नाम भोजपुर में जमीन दर्ज थी। पत्नी की मृत्यु के बाद उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की वरासत दूसरे पक्ष के नाम करा दी गई। मामले में आगे की कार्रवाई करने के बाद भी वरासत आदेश निरस्त नहीं किया गया।
विज्ञापन
किसान ने जमीन बचाने की गुहार लगाई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी जिले के पीपरपुर के भोजपुर गांव निवासी किसान रामजियावन (80) सोमवार को गले में पोस्टर लटकाकर डीएम कार्यालय पहुंचे। पोस्टर पर जमीन बचाने की गुहार और न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी लिखी थी। उन्होंने डीएम से पत्नी के नाम दर्ज जमीन की कथित गलत वरासत निरस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
रामजियावन के मुताबिक वह संतानहीन हैं और मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। उनकी पत्नी चंद्रावती के नाम भोजपुर में जमीन दर्ज थी। पत्नी की मृत्यु के बाद उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की वरासत दूसरे पक्ष के नाम करा दी गई। जानकारी होने पर उन्होंने राजस्व अधिकारियों से शिकायत की। तहसीलदार न्यायालय में वाद भी दायर किया।
विज्ञापन
उनके मुताबिक सुनवाई के दौरान विवादित भूमि के क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई। इसके बाद भी वरासत आदेश निरस्त नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि सात मार्च 2026 को तहसीलदार दिवस में शिकायत के बाद नायब तहसीलदार और लेखपाल ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की थी। रामजियावन ने डीएम से मामले की दोबारा जांच कराकर कथित गलत वरासत निरस्त करने और भूमि उनके नाम दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन