फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi Bar Association election presidential candidate locks the auditorium

Amethi News: अमेठी बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने सभागार में जड़ा ताला

Thu, 30 Oct 2025 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Amethi Bar Association election presidential candidate locks the auditorium
अमेठी। बार एसोसिएशन अमेठी के चुनाव परिणाम को लेकर बुधवार को तहसील परिसर में हंगामा हो गया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एडवोकेट सदाशिव पांडेय ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोबारा गिनती कराने की मांग की। यही नहीं, उन्होंने सभागार में ताला लगा दिया। उनका कहना है कि जब तक दोबारा गिनती नहीं होगी, तब तक शपथ नहीं लेने दी जाएगी।
विज्ञापन


अधिवक्ता सदाशिव पांडेय ने आरोप लगाया कि चुनाव में निष्पक्षता नहीं थी। दो वोटों से परिणाम बदला गया है। उन्होंने दोबारा मतगणना के लिए सैकड़ों अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर कराकर ज्ञापन एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन को सौंपा। इसके बाद तहसील परिसर में नारेबाजी की गई। वरिष्ठ अधिवक्ताओं को हालात सामान्य कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट दया शंकर शुक्ला ने कहा कि दोबारा मतगणना की कोई व्यवस्था नहीं है। चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी रही है, लेकिन जब तक सभी पक्ष संतुष्ट नहीं होते, तब तक शपथ ग्रहण नहीं कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों प्रत्याशियों को बुलाकर बातचीत की जाएगी। गौरतलब है कि मंगलवार को हुए चुनाव में दिनेश सिंह ने 73 वोट पाकर दो वोटों के अंतर से छठी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी। सदाशिव पांडेय को 71 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed