फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Allegation of beating and feeding intoxicants, video goes viral

Amethi News: पिटाई कर नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप, वीडियो वायरल

Wed, 12 Jun 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Jun 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Allegation of beating and feeding intoxicants, video goes viral
अमेठी सिटी। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता ने ससुराली जनों पर पिटाई कर नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहित की तहरीर पर केस दर्ज जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुंशीगंज थानाक्षेत्र के इकसारा निवासी रीता मौर्या का आरोप है कि विवाह 2016 में लक्ष्मीकांत मौर्य से हुआ था। ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे है। आरोप है कि सोमवार रात पति ने ससुरालीजनों संग मिलकर उसकी पिटाई करते हुए जबरन नशीला पदार्थ पिला दिया। तबीयत खराब होती देखकर उसके बेटे ने मामले की जानकारी परिजन को दी।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद महिला को सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुधार होने पर मौजूद मायके वालों संग पीड़िता थाने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता के आरोप से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने इस मामले में विवाहिता के पति के साथ जेठ व सास के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ शिवनारायण सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति, जेठ और सास के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपों की जांच के लिए ब्लड सैंपल लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। खून में नशीले पदार्थ की पुष्टि होने पर मुकदमे जरूरी धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed