फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   All Shiva temples are decorated

All Shiva temples are decorated

Wed, 10 Mar 2021 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
All Shiva temples are decorated
अमेठी। महाशिवरात्रि के एक दिन पहले बुधवार को क्षेत्र स्थित सभी शिवालय सज-धज कर तैयार हो गए हैं। गुरुवार को शिवमंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजेंगे। महाशिवरात्रि पर्व के पहले कई मंदिरों पर श्रीरामचरित मानस पाठ शुरू हुआ। गुरुवार को हवन-पूजन व जलाभिषेक के साथ भंडारा आयोजित होगा।
विज्ञापन

भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के विवाह उत्सव को लेकर मनाए जाने वाले पर्व महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों में खासा उत्साह रहता है। बुधवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालय सहित अन्य शिव मंदिरों को साफ-सुथरा करने के साथ रंग-रोगन का काम अंतिम दौर में रहा। हिंदू धर्मावलंबियों का मानना है कि महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शिवरात्रि पर्व पर शिव भक्त प्रसिद्ध शिवालय में पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन

ताला स्थित मुकुट नाथ धाम, जागेश्वर धाम, कालिकन धाम, देवीपाटन धाम, दुखहरण धाम, महादेवन समेत विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन करेंगे। कई शिव मंदिरों पर महाशिवरात्रि से पहले बुधवार को श्रीरामचरित मानस पाठ व ओम नम: शिवाय का अखंड जाप शुरू हो गया है। गुुरुवार को मंदिर पर हवन-पूजन के साथ भक्त रुद्राभिषेक व जलाभिषेक करेंगे। परिसर में भंडारे का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीगंज के सैंठा मार्ग स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को ओम नम: शिवाय जाप के साथ शुक्रवार को पूर्णाहुति व भंडारा होगा। आयोजक राजेंद्र जायसवाल व राजा मिश्र ने बताया कि गुरुवार को मंदिर में भक्त जलाभिषेक व रुद्राभिषेक के साथ जाप में शामिल होंगे। अमेठी ब्लॉक के ताला गांव स्थित मुकुटनाथ धाम में अपने वनवास के दौरान पांडवों ने भगवान शिव को अपना मुकुट चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया था तभी से इस मंदिर का नाम मुकुट धाम पड़ा। यहां सुदूर क्षेत्र से श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed