फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   All-round development of the city will happen in triple engine government

Amethi News: ट्रिपल इंजन की सरकार में होगा नगर का चहुंमुखी विकास

Mon, 08 May 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
All-round development of the city will happen in triple engine government
संवाद न्यूज एजेंसी गौरीगंज (अमेठी)। चारों निकायों में कमल खिलाने के लिए भाजपा ने चुनाव प्रचार थमने के 24 घंटे पहले शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष, तीन सांसद, प्रभारी मंत्री व विधायक समेत पदाधिकारियों ने शहर स्थित रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में नगर पालिका गौरीगंज में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रश्मि सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अब निकायों में भाजपा उम्मीदवार की जीत से ट्रिपल इंजन की सरकार हो जाएगी। शहर में सुशासन के साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था दुरुस्त व प्रदेश अपराध मुक्त हो रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कहा कि अमेठी में भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष है। संगठन में प्रदेश मंत्री, महामंत्री तथा दो एमएलसी पार्टी की ओर से है। कहा कि भाजपा उम्मीदवार की जीत से निकायों में भी भाजपा की सरकार होगी। इससे शहर का तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा के बाद शहर में जामो तिराहा से लेकर मुसाफिरखाना तिराहा तक रोड शो निकाली गई। जनसभा में प्रभारी मंत्री गिरीश यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, गोविंद नारायण शुक्ल, विधायक सुरेश पासी, सलोन विधायक अशोक कोरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बिना भेदभाव के योजनाओं का हो रहा संचालन
अमेठी। प्रदेश अध्यक्ष, सांसद व अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी से नगर पंचायत अमेठी में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार अंजू कसौधन के समर्थन में देवी पाटन से रामलीला मैदान तक रोड शो किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछली सरकारें वोट बैंक के आधार पर भेदभाव कर योजनाओं का संचालन करती थी। कहा कि जिस तरह शहरी आबादी बढ़ रही है यह बड़ी चुनौती है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। निकाय में भाजपा की सरकार होने पर शहर सही ढंग से विकसित होगा। (संवाद)


केंद्रीय मंत्री ने मतदाताओं से मांगा समर्थन
जायस (अमेठी)। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद स्मृति इरानी व राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह ने नगर पालिका जायस की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार बीना सोनकर के लिए रोड शो किया। केंद्रीय मंत्री ने मतदाताओं से कहा कि भाजपा सरकार लक्ष्य अंत्योदय पथ अंत्योदय पर काम कर रही है। ऐसे में सभी लोग भाजपा पर विश्वास जताते हुए अपना समर्थन दे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सभी लोग मोदी योगी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर भाजपा को मजबूत करें। इस मौके पर राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद रहे। (संवाद)


मुसाफिरखाना में किया रोड शो
नगर पंचायत मुसाफिरखाना में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार बृजेश कुमार के समर्थन में केंद्रीय मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने रोड शो किया। नगर की व्यवस्था दुरुस्त व भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए भाजपा उम्मीदवार को जिताने की अपील की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ रवाना हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed