फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ajeet was murdered by friend in love affair

युवक की हत्या का आरोपी उसका दोस्त गिरफ्तार

Sat, 13 Mar 2021 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Ajeet was murdered by friend in love affair
अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र में गत सप्ताह अनुसूचित जाति के एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या उसके दोस्त ने प्रेम प्रसंग के चलते की थी।
विज्ञापन

भावलपुर गांव निवासी महराजदीन के 18 वर्षीय पुत्र अजीत का शव सात मार्च की सुबह गेहूं के खेत में पाया गया था। अजीत के सिर पर गोली का निशान था। शनिवार को सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि अजीत की हत्या क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा मजरे चंडेरिया निवासी विवेक पाल (19) ने की थी।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान विवेक ने बताया कि अजीत का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। साथ रहने के नाते कुछ दिन बाद विवेक भी उस युवती से बात करने लगा। जानकारी होने पर अजीत ने उसे फटकार लगाई थी। इससे नाराज विवेक ने अजीत की गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार भोर में पुलिस ने विवेक को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed