फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   After fever, children are now suffering from tonsils.

Amethi News: बुखार के बाद अब टॉन्सिल की चपेट में आ रहे बच्चे

Mon, 02 Sep 2024 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 02 Sep 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
After fever, children are now suffering from tonsils.
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में इन दिनों टॉन्सिल के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इस बीमारी से पीड़ित आठ से दस मरीज प्रतिदिन जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक है।जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 800-1200 मरीज इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन

इनमें ईएनटी विशेषज्ञ के पास 80 से 90 मरीज पहुंचते हैं। वर्तमान में ईएनटी विशेषज्ञ के पास पहुंचने वाले मरीजों में आठ से 10 को टॉन्सिल की दिक्कत है। संक्रमण की चपेट में हर आयु वर्ग के लोग आ रहे हैं लेकिन इनमें बच्चों की संख्या अधिक है। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संदीप ने बताया कि टॉन्सिल के लक्षण दो सप्ताह बाद नजर आने लगते हैं और दवाओं के सेवन से यह ठीक भी हो जाता है। इसे ठीक होने में एक से दो सप्ताह लग सकता है। बताया कि यह बीमारी वायरस के कारण फैलती है। सिर दर्द, बुखार और थकान इसके प्रमुख लक्षण हैं।
विज्ञापन



इस तरह कर सकते हैं बचाव

- अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लें
- गुनगुने नमक वाले पानी से गरारा करें

- आसानी से चबाने वाले खाने का सेवन करें


ये हैं लक्षण
- बुखार, सिर दर्द, मांस पेशियों में दर्द

- खाने की इच्छा न होना
- संक्रमितों के चेहरे पर सूजन के साथ दर्द

- खाना चबाने में परेशानी
- लार ग्रंथियों में सूजन होना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed