फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Advocates submitted memorandum for fair counting of votes

Amethi News: निष्पक्ष मतगणना के लिए अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 04 Jun 2024 03:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 04 Jun 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Advocates submitted memorandum for fair counting of votes
अमेठी सिटी। सोमवार को अधिवक्ताओं ने डीएम के नाम ज्ञापन मजिस्ट्रेट को देकर मंगलवार को होने वाली मतगणना निष्पक्ष और ईमानदारी से कराने की मांग की है। अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि जनता की आवाज और एक्जिट पोल के नतीजों में काफी फर्क है। इससे लोग भ्रमित हो रहे हैं। जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए हानिकारक है। अधिवक्ताओं ने कहा कि वह समाज के सजग प्रहरी हैं। उन्हें अपनी संवैधानिक व लोकतांत्रिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। ऐसी व्यवस्था में किसी तरह की त्रुटि व चूक संसदीय व्यवस्था पर गहरा आघात करेगी। ऐसी स्थिति में मतगणना को निष्पक्ष और ईमानदारी के साथ कराया जाय। इस मौके पर अधिवक्ता राहुल मिश्रा, रोहित अवस्थी, रविंद्र कुमार मिश्र, अश्वनी कुमार पांडेय, मदन तिवारी, सतीश चंद्र पाठक, वीरेंद्र शुक्ला सहित करीब 25 अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed