फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   advocates strike

अधिवक्ता व अफसरों के विवाद में पिस रहे वादकारी

Wed, 16 Dec 2020 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
advocates strike
अमेठी। स्थानीय तहसील में अधिवक्ताओं और अधिकारियों के बीच ठनी रार में बीते 19 दिन से करीब 350 वादकारियों का हित पिस रहा है। तहसील परिसर स्थित सभी न्यायालय का संचालन ठप है। अधिवक्ताओं ने बुधवार को भी तहसीलदार और एसडीएम चेंबर के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

तहसीलदार और एसडीएम की कार्यशैली एवं अमर्यादित व्यवहार से नाराज अधिवक्ता तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष सदस्य सदाशिव पांडे व सचिव उपेंद्र कुमार शुक्ल की अगुवाई में बीते 28 नवंबर से दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग की जिद को लेकर आंदोलित हैं। बीते 19 दिनों से लगातार अधिवक्ता तहसील परिसर में एसडीएम और तहसीलदार चैंबर के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नारेबाजी के दौरान एसडीएम अपने चैंबर से बाहर निकले लेकिन अधिवक्ताओं और एसडीएम के बीच कोई बात नहीं हो सकी। एसडीएम उनके पास पहुंचे तो अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए वापस चले गए। दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण तक अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से सभी न्यायालय व कार्यालयों का बहिष्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के चलते करीब विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन मुकदमों के करीब 350 वादकारियों का हित प्रभावित हो रहा है। तहसील परिसर स्थित उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रतिदिन करीब 100 मुकदमें तो तहसीलदार न्यायालय में 50 और नायब तहसीलदार आसल व अमेठी न्यायालय में करीब 100 मुकदमें तथा चकबंदी न्यायालय में करीब 100 मुकदमें लगते हैं। अधिवक्ताओं के बहिष्कार के चलते न्यायालयों का कार्य पूरी तरह बाधित है।

ऐसे में वादकारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बुधवार को एडीएम न्यायिक और अधिवक्ताओं के बीच वार्ता होनी थी लेकिन एडीएम न्यायिक नहीं पहुंच सके जिसके चलते वार्ता नहीं हो सकी। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि जब तक दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं एसडीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं का सम्मान करता हूं। उनसे बातचीत करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed