फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Advocates demonstrated regarding Hapur incident

Amethi News: हापुड़ कांड को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 11 Sep 2023 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated regarding Hapur incident
अमेठी। हापुड़ कांड का विरोध जिले में सोमवार को भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट समेत सभी तहसीलों में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को भी हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में वकील प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के साथ सभी तहसीलों में वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए धरना दिया। कलमबंद हड़ताल से फरियादी व वादकारी परेशान हो रहे हैं। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम पारित करने के साथ दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग पूरी होने तक आंदोलन बंद करने को तैयार नहीं है। कलेक्ट्रेट में सोमवार को बार एसोसिएशन के बैनर तले जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, पृथ्वीराज मिश्र, उमाशंकर मिश्र, संतोष शुक्ल, राजकरन तिवारी, राजेंद्र शुक्ल व आशीष पडिय के नेतृत्व में वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन किया। सेंट्रल बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। जिलाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश तिवारी ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए मुख्यमंत्री व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अमेठी तहसील में अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और सचिव चंद्र भूषण तिवारी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। मुसाफिरखाना में अध्यक्ष बीपीमिश्र की अगुवाई में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। तिलोई में वकीलों ने तहसील परिसर में घूम-घूम कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। तहसील के मुख्य द्वार पर आकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। बार ऐसोसिएशन अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय व सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बार एसोसिएशन के निर्देश पर मंगलवार को भी न्यायिक कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed