फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Adjustment of 25 Covid workers will happen soon

Amethi News: 25 कोविड कर्मियों का जल्द होगा समायोजन

Mon, 02 Sep 2024 03:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 02 Sep 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Adjustment of 25 Covid workers will happen soon
कोविड के दौरान जांच करते स्वास्थ्य कर्मी
अमेठी सिटी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को जल्द ही समायोजन का तोहफा जल्द मिलेगा। आउटसोर्सिंग से रखे गए डॉक्टर, नर्स, नॉन मेडिकल साइंटिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर, लैब टेक्नीशियन, लैब अटेंडेंट को ब्लॉकों व एनएचएम के विभिन्न कार्यक्रमों के रिक्त पदों पर निर्धारित मानदेय पर रखा जाएगा।
विज्ञापन


चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखकर समायोजन के निर्देश दिए हैं।
कोरोना संक्रमण के दौरान आउटसोर्सिंग पर नियुक्त हुए स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा पिछली 31 जुलाई को सेवा विस्तार नहीं होने से समाप्त हो गई थी। स्वास्थ्य कर्मियों ने डीएम से लेकर डिप्टी सीएम तक सेवा विस्तार की गुहार लगाई थी। प्रमुख सचिव ने जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखकर बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत विभिन्न विकासखंडों में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति की जानी है। इसमें कोविड के समय के कंप्यूटर ऑपरेटर को रखा जाए। एनएचएम के विभिन्न कार्यक्रमों में लैब अटेंडेंट व ओटी टेक्नीशियन के पद रिक्त हैं। कोविड कर्मियों को इन पदों पर समायोजित कर दिया जाए। लैब टैक्नीशियन, वेंटिलेटर टेक्नीशियन व अन्य कर्मियों को भी समायोजित किया जाना है।
विज्ञापन


कंप्यूटर ऑपरेटर - 08
एलटी - 02
एनएमएस - 01
इलेक्ट्रीशिन - 01
ओटी टेक्नीशियन - 13

नियमानुसार होगा समायोजन
कोविड कॉल में अलग-अलग पदों पर काम करने वाले कर्मियों को आउटसोर्सिंग एजेंसी से जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से नियमानुसार रिक्त पदों पर समायोजित किया जाएगा। समायोजन के बाद सूचना शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अंशुमान सिंह-सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed