फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Action will be taken on negligence in sampling of Kovid-19

कोविड-19 की सैंपलिंग में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Thu, 10 Sep 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on negligence in sampling of Kovid-19
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के साथ संक्रमितों की निगरानी के लिए डीएम ने सीएमओ कार्यालय भवन में संचालित कोविड केयर सेंटर में बृहस्पतिवार को बैठक की। इस दौरान डीएम ने कंटेनमेंट जोन में बचाव कार्य के साथ सैंपलिंग कार्य की बिन्दुवार समीक्षा की। साथ ही कोविड-19 की सैंपलिंग के साथ संक्रमितों के बेहतर उपचार का प्रबंध सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में मरीजों को बेहतर इलाज व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ उनकी निगरानी करने के लिए डीएम अरुण कुमार प्रतिदिन कोविड केयर सेंटर में समीक्षा कर व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हैं। बृहस्पतिवार को डीएम कोविड केयर सेंटर में होम आइसोलेट व अस्पताल में भर्ती संक्रमितों से फोन पर बात करते हुए स्वास्थ्य के साथ मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत परखी।
विज्ञापन

संक्रमितों से फोन पर बात करने के बाद डीएम ने गठित लेवल-वन व टू में भर्ती संक्रमितों के साथ होम आइसोलट संक्रमितों की सघन मॉनिटरिंग करने, संक्रमित के संपर्क में आए शत-प्रतिशत लोगों की सैंपलिंग कराने के साथ ही गठित सर्विलांस टीम को नियमित रुप से घर-घर सर्वे, कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, मरीजों को बिना देरी के अस्पताल पहुंचाने, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच समेत अन्य बिन्दुओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जिम्मेदार अफसरों से संक्रमित के संपर्क में आए शत-प्रतिशत लोगों की कोविड-19 जांच कराते हुए गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का इलाज अस्पताल में कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए कंट्रोल रूम को अधिक सक्रिय करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम न्यायिक/नोडल अधिकारी सुधीर रूंगटा, सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव व एसडीएम संजीव कुमार मौर्य समेत सभी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed