फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Accused of murdering woman arrested, sent to jail

Amethi News: महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Fri, 27 Sep 2024 06:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 27 Sep 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
Accused of murdering woman arrested, sent to jail
अमेठी सिटी। महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। आरोपी ने महिला के पास मौजूद आपत्तिजनक वीडियो नष्ट करने के लिए उस पर हमला कर घायल कर दिया था। महिला का बेटा भी जख्मी हुआ था। बाद में घायल महिला की मौत हो गई थी। परिजनों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मारपीट के मामले में हत्या की धारा बढ़ाई थी। उसी के तहत यह कार्रवाई की गई। अब इस मामले की जांच सीओ कर रहे हैं।
विज्ञापन



अमेठी कोतवाली इलाके के एक गांव निवासी मुकेश अग्रहरि ने रविवार को गुड़ियाताली गांव के पास बाइक से बेटे संग जा रही महिला पर लोहे की चेन से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई थी। मौत के बाद सोमवार को अमेठी बाईपास पर और मंगलवार को परिजनों ने अपना दल व भीम आर्मी संगठन पदाधिकारियों कें संग विरोध-प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


परिजन आरोपी मुकेश अग्रहरि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे, जिसमें पुलिस ने मामले को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया था। मामले की जांच सीओ लल्लन सिंह कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने ककवा रोड ग्राम कोरारी गिरधरशाह निवासी हत्या के आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मारपीट में प्रयुक्त लोहे की चेन और रिंच बरामद करते हुए आरोपी की बोलेरो भी सीज कर दी। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि मामले के सभी तथ्यों की जांच हो रही है। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed