फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Accused of murdering father away from police

Amethi News: पुलिस की पकड़ से दूर पिता की हत्या का आरोपी

Wed, 30 Oct 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Oct 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Accused of murdering father away from police
अमेठी सिटी। बाजारशुकुल इलाके में रविवार की देर रात पारिवारिक विवाद के चलते बुजुर्ग पिता की पीट कर हत्या करने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। गांव में मृतक का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन



बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के महोना पश्चिम गांव निवासी रामनाथ पासी (70) को पारिवारिक विवाद में बेटे मनोज ने पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। मामले में उनके बड़े बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मनोज के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में मातमी सन्नाटे के साथ रिश्ते को शर्मसार होने की यह घटना ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी रही है।
विज्ञापन


वहीं, घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed