फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Accused involved in theft in Indorama and BHEL Colony arrested

Amethi News: इंडोरामा व बीएचईएल कॉलोनी में चोरी में शामिल आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 15 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accused involved in theft in Indorama and BHEL Colony arrested
अमेठी सिटी। इंडोरामा व बीएचईएल कॉलोनी में हुई चोरी की गूंज लखनऊ तक पहुंचने के बाद शनिवार को पुलिस ने मामले में एक आरोपी को कठौरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसने जिले के साथ ही रायबरेली की रेल कोच फैक्टरी के मकानों में हुई चोरी की घटना भी कबूली है।
विज्ञापन





कमरौली थाना क्षेत्र के बीएचईएल व इंडोरामा आवासीय कॉलोनी में 18 अगस्त, 29 व 30 सितंबर को कई मकानों में चोरी हुई थी। इस मामले में धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही पीड़ितों ने जनप्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री के सामने पेश होकर मामले का खुलासा करने की मांग की थी। इसके बाद कमरौली पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। शनिवार को सुबह हसनगंज कठौरा के पास पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के हनुमाननगर थाना क्षेत्र के बीसलपुर कॉलोनी वार्ड नंबर 20 निवासी प्रदुम्न सिंह उर्फ शनि सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन




पूछताछ में आरोपी प्रदुम्न सिंह ने भारत उर्फ भरत, रायसिंह, रंगा भावर, संजय और नानका निवासी ग्राम बगोली थाना टांडा मध्यप्रदेश के नाम भी बताए हैं। पुलिस को बताया कि उन लोगों ने मिलकर 18 अगस्त, 29 व 30 सितंबर को इंडोरामा व बीएचईएल टाउनशिप में चोरी की थी। साथ ही रायबरेली के लालगंज स्थित रेल कोच फैक्टरी की कॉलोनी में चोरी की थी। बताया कि दोबारा चोरी के उद्देश्य से रेकी करने आया था। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि जल्द ही चोरी में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed