फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   accident

हादसों में एक की मौत, छह घायल

Thu, 22 Jul 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
accident
अमेठी। मुंशीगंज थाने के पास एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में भिड़ गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। चार अन्य लोग घंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ भेजा गया है। अन्य हादसों में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गौरीगंज निवासी सनी अग्रवाल (29) मंगलवार देर रात कार से अपने चार दोस्तों के साथ अमेठी कस्बे में दावत में गए थे। रात करीब 11 बजे लौटते समय मुंशीगंज थाने के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक में कार अनियंत्रित होकर घुस गई। दुर्घटना में सनी की मौके पर ही मौत हो गई। कार पर सवार चार अन्य घायलों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। मुंशीगंज कोतवाली प्रभारी रवींद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों हादसे सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा गोसाईंगंज बाजार में हुआ। अमेठी क्षेत्र के अहिरावल मलरे लोहरता निवासी बृजलाल यादव (70) गुरुवार दोपहर पीठीपुर जा रहे थे।
गोसाईगंज बाजार के समीप एक बाइक सवार ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बृजलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य हादसे में प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के माधवपुर निवासी गोपाल शर्मा की मां कट्टा देवी (50) घायल हो गईं। गोपाल अपनी मांग के साथ बाइक से संग्रामपुर के बबुरी गांव रिश्तेदारी में गए थे। घर लौटते समय संग्रामपुर के अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर बाइक के सामने अचानक आए मवेशी से बचने के प्रयास में वह अनियंत्रित हो गए। घटना में कुट्टा देवी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयीं। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed