फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   ABVP Stages Protest Against Rising School Fees

Amethi News: स्कूलों में बढ़ती फीस पर अभाविप ने किया प्रदर्शन

Sat, 16 May 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 16 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
ABVP Stages Protest Against Rising School Fees
. कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। स्रोत: स्थानीय
अमेठी सिटी। निजी विद्यालयों की बढ़ती फीस, महंगी किताबों और शैक्षिक अनियमितताओं के खिलाफ शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर दिखा। संगठन की जिला इकाई ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम संजय चौहान को सौंपा।
विज्ञापन



इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कई निजी विद्यालय शिक्षा को सेवा के बजाय कारोबार बना चुके हैं। अभिभावकों पर तय दुकानों से किताबें, कॉपी और ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

संगठन ने कहा कि एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशनों की महंगी किताबें चलाकर अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।


आरटीई के तहत गरीब बच्चों के प्रवेश में अनियमितता और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवैध फीस वसूली का मुद्दा भी उठाया गया।
इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री युवराज ने कहा कि शिक्षा व्यापार नहीं, समाज सेवा का माध्यम है। विरोध प्रदर्शन के दौरान हर्षित, अभिनव, आदित्य, सुबोध, रुपेश और आदर्श समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed