{"_id":"698b7980e63fa1ab9a05a7cd","slug":"aba-kashidas-of-ayodhya-defeated-kumbhakaran-amethi-news-c-96-1-ame1002-158525-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अयोध्या के बाबा काशीदास ने कुंभकरण को पटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अयोध्या के बाबा काशीदास ने कुंभकरण को पटका
Wed, 11 Feb 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
भागीरथपुरम दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान। स्रोत आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर। भागीरथपुरम में कुश्ती प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में मुकाबलों को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्य मुकाबले में बीएसएफ जम्मू के जावेद गनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा के जागीरा को पराजित कर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया। वहीं उत्तराखंड के कुंभकरण को अयोध्या हनुमानगढ़ी के बाबा काशी दास ने पटखनी दी।
मुख्य कुश्ती करीब 15 मिनट तक चली, जिसमें दोनों पहलवानों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंत में जावेद गनी ने तकनीक और ताकत का बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दिन के दूसरे मुकाबले में जगदीशपुर के दिलशाद ने प्रतापगढ़ के अखिलेश को हराया। सुल्तानपुर के वेद कुमार शर्मा और मुसाफिरखाना के विक्रम यादव के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें विक्रम यादव ने जीत हासिल की।
बिहार के दरभंगा से आए काला पहलवान और नेपाल के चोचो मोचो के बीच हुए मुकाबले में चोचो मोचो विजेता रहे। दंगल का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह विक्की ने किया। प्रतियोगिता का संचालन गुड्डू पहलवान ने किया। रेफरी की भूमिका अली रजा ने निभाई, जबकि दंगल प्रभारी फुरकान गाजी रहे। आयोजन में शिव नरेश उपाध्याय, राज बक्श सिंह, मोहित सिंह, ध्रुव सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।