फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A young man was murdered by slitting his throat

Amethi News: गला रेतकर युवक की हत्या

Thu, 05 Jun 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 05 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered by slitting his throat
संग्रामपुर के पूरे रामा चौहान गांव में सागर कोरी के गमगीन परिजन। -संवाद
संग्रामपुर (अमेठी)। पूरे रामा चौहान गांव में मंगलवार रात सागर कोरी (22) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव पड़ोसी रविंद्र सिंह की पशुशाला में पन्नी व कंबल में लिपटा मिला। सागर के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। मुंह में कपड़ा ठूसा गया था। आपत्तिजनक वीडियो को लेकर सागर की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने अभी अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मंगलवार रात सागर भोजन करने के बाद अपनी छत पर सोने गया था। रात करीब आठ बजे फोन पर सागर की अपनी मंगेतर से बात हुई थी। बुधवार सुबह जब वह अपने बिस्तर पर नहीं मिला तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन


छोटी बहन स्वाति को घर के बगल स्थित पशुशाला में सागर का शव मिला। चाचा विनोद कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई। आशंका जताई गई कि सागर को धोखे से पशुशाला में बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वारदात का खुलासा करने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। अभी तक की जांच में कुछ अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं।


आपत्तिजनक वीडियो तो नहीं हत्या की वजह
लालगंज (प्रतापगढ़) की रहने वाली युवती की सागर के साथ शादी तय थी। युवती ने पुलिस को बताया कि सागर ने एक महीना पहले उसे एक आपत्तिजनक वीडियो भेजा था। ये वीडियो सागर के गांव की एक महिला और उसके जीजा का है। आशंका जताई कि इसी वीडियो के चलते सागर की हत्या की गई है।



बुधवार को जाना था दिल्ली
चाचा विनोद कुमार ने बताया कि सागर बुधवार को नौकरी के लिए दिल्ली जाने वाला था। उसका टिकट भी बुक था लेकिन इसके पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।


कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जताया रोष
घटना की जानकारी मिलते ही यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह प्रतिनिधिमंडल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर शोक जताया और घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में बृजेश मिश्रा, बृजेंद्र सिंह लोहा, पवन वर्मा और मनोज सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed