फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A young man was chased with a pistol, he saved his life by hiding in a shop.

Amethi News: तमंचा लेकर युवक को दौड़ाया, दुकान में छिपकर बचाई जान

Wed, 23 Sep 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 23 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
A young man was chased with a pistol, he saved his life by hiding in a shop.
अमेठी। ठेंगहा गांव निवासी आशीष तिवारी (34) को चार लोगों ने लाठी-डंडे और तमंचा लेकर दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए आशीष एक दुकान में घुस गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने दरवाजा पीटकर उन्हें धमकाया और बाद में बाहर खड़ी बाइक लेकर भाग गए।
विज्ञापन


आशीष ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह दुर्गापुर रोड पर लकड़ी ताल के आगे दुकान का कांटा बनाकर निकल रहे थे। तभी चार लोगों ने उन्हें मारने की नीयत से दौड़ा लिया। उन्होंने दुकान में छिपकर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि इसके बाद भी हमलावर दरवाजा पीटते रहे और धमकी देते रहे।
विज्ञापन


आशीष के मुताबिक करीब एक घंटे बाद पुलिस को बाइक घटनास्थल से 150 मीटर दूर क्षतिग्रस्त हालत में मिली। आरोप है कि डिकी में रखे 15 हजार रुपये, इलेक्ट्रॉनिक सामान और हेलमेट भी गायब था। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। सीओ मनोज मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों में एक माह पहले विवाद हुआ था। उसी के बाद दोबारा विवाद हुआ है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed