{"_id":"68acc1d40e8b6b5f43027427","slug":"a-young-man-died-due-to-electric-shock-while-starting-a-fodder-machine-amethi-news-c-96-1-ame1002-147124-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चारा मशीन चालू करते वक्त करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चारा मशीन चालू करते वक्त करंट से युवक की मौत
Tue, 26 Aug 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर के पतऊ का पुरवा गांव में रिंकू की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। स्त्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर। पतऊ का पुरवा गांव में सोमवार सुबह चारा मशीन चालू करते वक्त रिंकू यादव (22) करंट की चपेट में आकर झुलस गए। सीएचसी ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई।
गांव निवासी अशोक यादव ने बताया कि उनका बेटा रिंकू पशुओं के लिए मशीन से चारा काटने की तैयारी कर रहा था। चारा मशीन की मोटर का प्लग विद्युत बोर्ड में लगाते वक्त वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद रिंकू की मां गोमती देवी घर लौटीं तो देखा कि उनका बेटा छप्पर के नीचे चारा मशीन के पास अचेत पड़ा है। उनकी चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद की।
इसके बाद आननफानन रिंकू को सीएचसी संग्रामपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रिंकू की मौत से पिता अशोक कुमार, मां गोमती देवी और छोटे भाई गौरव का रो-रोकर बुरा हाल है। रिंकू घर पर रहकर भैंस-गाय पालता था और दूध बेचकर परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करता था। बड़ा भाई विपिन गुजरात में नौकरी करता है। थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हैं।