फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A young man died by drowning while bathing in a drain

Amethi News: नाले में नहाते समय डूबकर युवक की मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 16 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A young man died by drowning while bathing in a drain
जगदीशपुर (अमेठी)। जामो के गौरा निवासी देवेंद्र कुमार (22) शुक्रवार को रंग खेलने के बाद दोस्तों संग गांव से गुजरने वाले पुरनिया नाले में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। लोगों ने देवेंद्र को नाले से निकाल कर ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



केशवराम ने बताया कि बेटा देवेंद्र शुक्रवार सुबह रंग खेलने की बात कहकर घर से निकला। वह रंग खेलने के बाद दोस्तों संग नाले में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। साथ मौजूद लोगों ने चीख-पुकार मचाते हुए मामले की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद नाले से देवेंद्र को बाहर निकाल कर ट्राॅमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवेंद्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि परिजन समझाने के बाद भी पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए। पंचायतनामा के बाद परिजन शव घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed