{"_id":"67cf37f1732a65d3690d12a8","slug":"a-strong-law-should-be-made-for-the-protection-of-journalists-amethi-news-c-96-1-gon1004-136296-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कानून बनाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कानून बनाया जाए
Tue, 11 Mar 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कानून बनाया जाए। सीतापुर में पत्रकार हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग सहित कई बिंदुओं पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। सोमवार को अमेठी प्रेस क्लब के सदस्यों ने डीएम से मुलाकात की। पत्रकारों ने इस कायराना हत्या की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में मांग की गई कि इस जघन्य हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाए, ताकि साजिशकर्ताओं का भी पर्दाफाश हो। साथ ही दोषियों को कड़ी सजा दिलाने, पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा सुरक्षा के मद्देनजर परिवार को शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की गई।
प्रेस क्लब ने प्रदेशभर में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कानून बनाने और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी करने की मांग की। इसके अलावा पत्रकारों को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की भी मांग रखी गई। डीएम निशा अनंत को ज्ञापन सौंपने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शीतला प्रसाद मिश्र, योगेंद्र श्रीवास्तव, विशंभर तिवारी, मो. तौफीक आदि मौजूद रहे।