फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A special train will provide darshan to Vaishno Devi till 8th July

Amethi News: आठ जुलाई तक वैष्णो देवी के दर्शन कराएगी स्पेशल ट्रेन

Sun, 27 Apr 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 27 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
A special train will provide darshan to Vaishno Devi till 8th July
अमेठी सिटी। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अर्चना एक्सप्रेस में बढ़ती वेटिंग सूची को देखते हुए रेलवे ने वाराणसी-जम्मूतवी के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन आठ जुलाई तक अप और डाउन में 12-12 चक्कर लगाएगी।
विज्ञापन



लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर अमेठी स्टेशन होकर संचालित अर्चना एक्सप्रेस के अलावा अब इस स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। अर्चना एक्सप्रेस जहां सप्ताह में दो बार चलती है, वहीं स्पेशल ट्रेन छह जुलाई तक प्रत्येक रविवार को जम्मू से रवाना होकर सोमवार को अमेठी में ठहराव करते हुए वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में यह आठ जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी से रवाना होकर अमेठी होते हुए अगले दिन श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
विज्ञापन



रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में एसी प्रथम श्रेणी का एक कोच, एसी द्वितीय श्रेणी के दो, एसी तृतीय श्रेणी के छह, स्लीपर श्रेणी के चार, सामान्य श्रेणी के चार कोच, एक पावर कार और एक एलएलआर कोच शामिल रहेगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में आरक्षित सीटों की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। यह स्पेशल ट्रेन लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला, जालंधर, पठानकोट और जम्मूतवी स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मिलेगी यात्रा में सुविधा
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन में आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है। गर्मी के मौसम और सहालग के मद्देनजर यात्रियों को अब परिवार संग यात्रा करने में आसानी होगी।

हल्दौर में मुठभेड़ में घायल दोहरे हत्याकांड का आरोपी। स्रोत पुलिस

हल्दौर में मुठभेड़ में घायल दोहरे हत्याकांड का आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed