{"_id":"697d006c66326992f903ce14","slug":"a-special-campaign-will-be-run-today-to-improve-the-voter-list-amethi-news-c-96-1-ame1008-157677-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मतदाता सूची सुधार के लिए आज चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मतदाता सूची सुधार के लिए आज चलेगा विशेष अभियान
Sat, 31 Jan 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। 31 जनवरी को मतदाता सूची में सुधार के लिए विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची पढ़ेंगे। इसके साथ ही दावा व आपत्तियां ली जाएंगी।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता ने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम के तहत दावे व आपत्तियां छह फरवरी तक ली जाएंगी। कहा कि 31 जनवरी को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 11 बजे से चार बजे तक मौजूद रहेंगे। बीएलओ प्रकाशित ड्राॅफ्ट मतदाता सूची में अनुपस्थित, मृतक, दोहरी प्रविष्टि, अनट्रेस्ड व स्थानांतरित मतदाताओं की सूची पढ़कर सुनाएंगे। साथ ही पात्र लोगों से दावे व आपत्तियां भी ली जाएंगी।
अगर किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूट गया हो तो वह फॉर्म छह के साथ घोषणा पत्र संलग्न कर सकता है। किसी मृतक या गलत मतदाता का नाम हटवाने के लिए फॉर्म सात और मतदाता विवरण में त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म आठ भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को विशेष अभियान तिथि पर मतदेय स्थल पर जमा किया जा सकता है।