{"_id":"68fe6cc53fee61ccde046b16","slug":"a-small-bridge-will-be-built-on-the-palia-chandapur-link-road-amethi-news-c-96-1-ame1002-150988-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पलिया चंदापुर संपर्क मार्ग पर बनेगा लघु सेतु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पलिया चंदापुर संपर्क मार्ग पर बनेगा लघु सेतु
Mon, 27 Oct 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना के पलिया चंदापुर गांव को पूरे साहबबक्स गांव से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर जल्द ही लघु सेतु का निर्माण किया जाएगा। पुल का निर्माण और पहुंच मार्ग की मरम्मत पर 13.90 लाख रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग के इस प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इस पुल से आसपास के 12 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
जर्जर पुल के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से आवागमन में कठिनाई झेलनी पड़ रही है। बरसात के दौरान पुल पर बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त किनारों से पैदल व वाहन चालकों का गुजरना जोखिम भरा रहता है। ग्रामीणों की मांग पर गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने निर्माण का प्रस्ताव विभाग को भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। पलिया चंदापुर निवासी रमेश यादव ने कहा कि पुराने पुल की हालत बेहद खराब है। स्कूली बच्चों और किसानों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। नया सेतु बनने से सभी को राहत मिलेगी।
पूरे साहबबक्स गांव के विनोद ने कहा कि पुल की मरम्मत ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी, अब स्वीकृति मिलने पर लोगों में खुशी का माहौल है। शारदा प्रकाश ने बताया कि बारिश के मौसम में पुल से गुजरना हमेशा खतरे से भरा रहता है। नया सेतु बनने से सुरक्षा और सुविधा दोनों बढ़ेंगी। गांव के बुजुर्ग रामप्रसाद तिवारी ने कहा कि यह मार्ग मुसाफिरखाना से बाजार और अस्पताल जाने का प्रमुख रास्ता है।
विज्ञापन
पुल बन जाने पर मरीजों और स्कूली बच्चों के आवागमन में काफी सुविधा होगी। ग्रामीणों का कहना है कि लघु सेतु और पहुंच मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे न केवल गांवों का आपसी संपर्क बढ़ेगा, बल्कि व्यापारिक और कृषि कार्यों में भी आसानी होगी। पुल के बनने से यह क्षेत्र सुगम, सुरक्षित और विकासशील मार्ग के रूप में पहचाना जाएगा।
जल्द शुरू होगा निर्माण
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। पुल के साथ एप्रोच मार्ग भी तैयार किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को स्थायी सुविधा मिल सके।