{"_id":"6862da4236e00dd79f02f944","slug":"a-pickup-full-of-devotees-fell-into-the-canal-11-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-143621-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप नहर में गिरी, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप नहर में गिरी, 11 घायल
Tue, 01 Jul 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। सिंहपुर-तिलोई मार्ग पर पूरे गड़रियन गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। सोमवार को हुए इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छह श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक वाहन में करीब 30 श्रद्धालु सवार थे।
मोहनगंज के बारकोट गांव से श्रद्धालु सोमवार सुबह मां अहोरवा भवानी के दर्शन के बाद पिकअप से घर लौट रहे थे। जैसे ही वाहन गड़रियन पुलिया के पास पहुंचा, चालक ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और पिकअप सीधे नहर में गिर गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। घायल श्रद्धालुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर भेजा गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील चौधरी ने बताया कि रमा, स्नेहा, विद्यावती, प्रेमा देवी, कर्मा देवी और साक्षी को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। शिवानी, रंजना, रेनू, सिविका और विनायक को भी प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शिवरतनगंज विवेक सिंह ने बताया कि हादसे की जांच कर रहे हैं। घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
पुल की टूटी रेलिंग बनी जानलेवा
जिस पुल पर हादसा हुआ, उसकी रेलिंग काफी समय से टूटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। सिंहपुर ब्लॉक को तहसील से जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही का जरिया है, फिर भी विभाग की अनदेखी के चलते हादसे बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने पुल की मरम्मत कराने और मजबूत रेलिंग लगवाने की मांग की है।