फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   93 lakhs spent, still no electricity in 59 schools

Amethi News: 93 लाख खर्च, फिर भी 59 स्कूलों में बिजली नहीं

Mon, 03 Mar 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
93 lakhs spent, still no electricity in 59 schools
अमेठी सिटी। ऊर्जा निगम को 93 लाख रुपये देने के बावजूद जिले के 59 परिषदीय स्कूलों में अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं मिल पाया है। इन स्कूलों में बिजली की वायरिंग हुई है। बल्ब लगे हैं, पंखे लटक रहे हैं, पर इनके संचालन के लिए बिजली ही नहीं है। हालांकि, विभाग का दावा है कि मार्च के अंत तक सभी स्कूलों में विद्युतीकरण का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन



जिले में संचालित 1570 परिषदीय स्कूल में करीब 1.60 लाख बच्चे कक्षा एक से आठ तक में पंजीकृत हैं। बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा देने के लिए स्कूलों को अवस्थापना सुविधा से लैश करने संग स्मार्ट क्लास संचालित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। गत वर्ष सर्वे में जिले के 144 स्कूलों में विद्युत कनेक्शन नहीं होने की बात सामने आई थी। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्युत कनेक्शन के लिए ऊर्जा निगम से बात की थी।
विज्ञापन



ऊर्जा निगम ने 93 लाख का एस्टीमेट दिया था। शासन से धन मिलने के बाद विभाग ने अप्रैल 2024 में ऊर्जा निगम के खाते में धनराशि भेजते हुए बीईओ व प्रधानाध्यापकों को कनेक्शन करवाने के लिए कहा था। दावा था कि जुलाई 2024 में स्कूल खुलने से पहले ही विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा, लेकिन वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है और अब तक सिर्फ 85 स्कूल तक ही ऊर्जा निगम बिजली पहुंचा पाया है। अब भी 59 स्कूलों में बिजली नहीं पहुंची है। बिना बिजली के बच्चों को बिना पंखे के गर्मी में पढ़ना पड़ता है। बेसिक शिक्षा विभाग ने ऊर्जा निगम के एसडीओ को पत्र भेजकर जल्द ही विद्युतीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कनेक्शन करवाने की मांग
144 स्कूलों में विद्युतीकरण के लिए 11 अप्रैल को पावर कॉर्पोरेशन को 93 लाख रुपये भेज दिए गए हैं। इसके बाद भी अभी तक 59 स्कूलों में विद्युतीकरण का काम नहीं हुआ है। कॉर्पोरेशन को स्कूलों की सूची भेजकर जल्द कनेक्शन करवाने की मांग की गई है।
संजय कुमार तिवारी, बीएसए अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed