फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   83 schools with low numbers will be integrated with nearby schools

Amethi News: कम संख्या वाले 83 स्कूलों का पास के विद्यालयों में होगा एकीकरण

Wed, 02 Jul 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 02 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
83 schools with low numbers will be integrated with nearby schools
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालय जहां छात्र संख्या एक से 20 के बीच है, उन्हें अब समीपवर्ती स्कूलों के साथ मिलाकर संचालित किया जाएगा। शिक्षा विभाग की इस पहल का उद्देश्य छात्रों को समुचित शैक्षिक वातावरण देना, संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना और शिक्षकों की उपलब्धता का बेहतर प्रबंधन करना है।
विज्ञापन



खंड शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर जिले के 83 विद्यालयों को एकीकृत किया गया है। इनमें अमेठी में 15, बहादुरपुर और शुकुलबाजार में एक-एक, भादर में तीन, भेंटुआ में 11, गौरीगंज में सर्वाधिक 29, जामों में तीन, मुसाफिरखाना में दो, संग्रामपुर में आठ, शाहगढ़ में चार और तिलोई में छह विद्यालय शामिल हैं। अब इन स्कूलों को समीपवर्ती विद्यालयों के साथ जोड़कर एक इकाई के रूप में संचालित किया जाएगा, जिससे शिक्षण व्यवस्था अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बन सके।
विज्ञापन




बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि यह निर्णय छात्रहित में लिया गया है। इससे शिक्षकों का समुचित उपयोग संभव होगा और अधोसंरचना का लाभ भी अधिक बच्चों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed