फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   764 migrants reached 1351 booths in Gaon Chalo campaign

Amethi News: गांव चलो अभियान में 1351 बूथों पर पहुंचे 764 प्रवासी

Sat, 17 Feb 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 17 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
764 migrants reached 1351 booths in Gaon Chalo campaign
अमेठी सिटी। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान में जिले के 1554 बूथों में से 1351 पर प्रवासी पहुंचे। अभियान में बचे हुए 203 बूथों पर नए नेताओं को भेजा जा रहा है। जिसमें शुक्रवार को 78 गांवों में प्रवासी रवाना हुए। भाजपा का गांव चलो अभियान सात से 15 फरवरी तक चला। जिसमें कुल 764 प्रवासियों ने हिस्सा लिया। कई प्रवासी विभिन्न कारणों से गांव तक नहीं पहुंच सके। ऐसे में बचे हुए गांवों को कवर करने के लिए नए लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है। भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि गांव चलो अभियान की समय अवधि पूरी होने के बाद भी अभी पार्टी की ओर से इसे बंद करने के निर्देश नहीं है।
विज्ञापन


सवा लाख लोगों से हुआ संपर्क
भाजपा के गांव चलो अभियान में कुल 1,28,642 लोगों से संपर्क हुआ। प्रवासियों ने गांव के लोगों से मिलकर सरकार की जनहित की योजनाओं के बारे मेें बताया और फीडबैक प्राप्त किया। वहीं पार्टी से जुड़े लोगों से मिलकर उनका हौंसला भी बढ़ाया। अभियान के नेता राजीव शुक्ला ने बताया कि मुसाफिरखाना क्षेत्र के रंजीतपुर व दादरा गांव में वह स्वयं पहुंचे। जहां लोगों में उत्साह का माहौल दिखा। संवाद
विज्ञापन

पूरे गुलाल तेतारपुर में पहुंचे विधायक सुरेश पासी
गांव चलो अभियान में जगदीशपुर के विधायक सुरेश पासी ग्राम पूरे गुलाल तेतारपुर में बूथ संख्या 122 पर प्रवास के लिए पहुंचे। बृहस्पतिवार की रात ग्रामीणों के साथ बैठक के बाद रात में एक साथ भोजन किया। वहीं शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed