{"_id":"60eb245f8ebc3e9e943e3a1a","slug":"713-complaints-pending-at-102-officers-amethi-news-lko5864840171","type":"story","status":"publish","title_hn":"102 अफसरों के पास 713 जन शिकायतें लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
102 अफसरों के पास 713 जन शिकायतें लंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। संक्रमण से बचाव के साथ त्वरित कार्रवाई के लिए लोग जनसुनवाई के बावजूद आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवा रहे हैं।
शिकायतों का समय से निस्तारण हो सके इसके लिए डीएम ने पोर्टल पर समीक्षा की तो 102 अफसरों के पास 713 जनशिकायतें लंबित मिलीं। शिकायत लंबित होने से नाराज डीएम ने सभी को नोटिस जारी कर निस्तारण के साथ जवाब देने का निर्देश दिया है।
जनशिकायतों के त्वरित व समयबद्ध निस्तारण के लिए दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल संचालित किया जा रहा है। पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता कायम रखने के लिए शासन स्तर से प्रतिमाह रैंकिंग भी की जाती है।
विज्ञापन
कोविड संक्रमण काल में बचाव के दृष्टिगत शिकायतकर्ता जन सुनवाई में आने के बजाए दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं। पोर्टल पर अपलोड के साथ संदर्भित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए डीएम अरुण कुमार सक्रिय हैं।
डीएम के निर्देश पर ई-डिस्ट्रिक मैनेजर अमित विश्वकर्मा ने पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की तो 102 अफसरों के पास 713 जनशिकायतें समय सीमा बीत जाने के बावजूद लंबित मिलीं। लगातार जानकारी देने के बावजूद शिकायत लंबित देख ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने मामले की जानकारी डीएम को दी।
जानकारी मिलने के बाद अफसरों की ओर से जनशिकायतों के निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही से नाराज डीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी की है।
नोटिस में तत्काल पोर्टल पर लंबित शिकायत का गुण-दोष के आधार पर निस्तारण करने के साथ ही शिकायतकर्ता का संतुष्टि प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए जवाब देने को कहा है। डीएम ने शिकायत निस्तारित नहीं होने, भविष्य में शिकायत लंबित मिलने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।