{"_id":"619e7adc1d4e4a0870357ed2","slug":"610-public-grievances-pending-on-igrs-portal-amethi-news-lko6059434114","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित पड़ीं 610 जनशिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित पड़ीं 610 जनशिकायतें
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संचालित आईजीआरएस पोर्टल पर समय से शिकायत निस्तारित नहीं करना 81 अफसरों को भारी पड़ा। सोमवार को ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर की रिपोर्ट में 610 शिकायत तय समयावधि के बाद लंबित रहने की जानकारी सामने आई। डीएम ने शिकायत निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 81 अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस के जरिए तत्काल शिकायत निस्तारण कर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।
बुधवार को ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित विश्वकर्मा ने पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान 81 अफसरों के साथ समयावधि बीत जाने के बावजूद 610 शिकायतें लंबित मिलीं। लगतार जानकारी देने के बावजूद शिकायतें लंबित देख ई-डिस्ट्रिक मैनेजर ने मामले की जानकारी डीएम अरुण कुमार को दी। शिकायत निस्तारण में लापरवाही की जानकारी के बाद नाराज डीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नोटिस में पोर्टल पर लंबित शिकायतों को 27 नवंबर तक गुण-दोष के आधार पर निस्तारित करते हुए जवाब देने को कहा है। डीएम ने शिकायतें निस्तारित न होने, शिकायतें लंबित होने से जिले की रैकिंग खराब होने व जवाब से संतुष्ट न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।